<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

जी वी एम कान्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती जी वी एम कान्वेंट स्कूल परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक संतोष सिंह ने स्वामी विवेकानंद के विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए तथा उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की शपथ ली।

इस अवसर पर राकेश, राजेश, जितेंद्र, गिरीश, सुशील, आनंद, प्रिंस, पूजा, मीनाक्षी, नम्रता, सावित्री, सुमित सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages