बस्ती। जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गनेशपुर टोला रामपुर निवासी मनीष कुमार चौधरी पुत्र राजमणि चौधरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खुटहना निवासी कृष्ण नन्दन उपाध्याय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय उनके ऊपर लंबित मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।
मनीष कुमार चौधरी के अनुसार आरोपी द्वारा न सिर्फ उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, बल्कि मुकदमे के गवाहों को भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि कृष्ण नन्दन उपाध्याय अपने यहां काम करने वाले लोगों से मनगढ़ंत प्रार्थना पत्र दिलवाकर फर्जी दलित उत्पीड़न के मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर सख्त कार्रवाई करने तथा अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप है और जांच की बात कही जा रही है।

No comments:
Post a Comment