महादेवा (बस्ती)। मकर संक्रांति के पावन पर्व के शुभ अवसर पर श्रद्धा मैरिज हॉल, कुदरहा बाजार, बस्ती में 14 जनवरी (बुधवार) को खिचड़ी के सामूहिक सहभोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से होगा।
इस अवसर पर 311 महादेवा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं समाजसेवी तेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक सहभोज का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण करने से सामाजिक समानता और एकता को बल मिलता है।
तेजा जी ने जनपदवासियों से अपील की कि वे 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर 12 बजे अपने मित्रों एवं परिवारजनों के साथ पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

No comments:
Post a Comment