<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

रोडवेज परिसर में स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के शासन निर्देशों के क्रम में सोमवार 12 जनवरी 2026 को रोडवेज परिसर, बस्ती में व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 17 वाहन चालकों का नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

इसके साथ ही यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा पॉलीटेक्निक चौराहे पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 05 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं आम जनमानस को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए पंपलेट व लीफलेट का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शारिब सुहेल (नेत्र सर्जन) बस्ती, आयुष भटनागर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बस्ती, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव यात्री/मालकर अधिकारी सहित परिवहन विभाग के कर्मचारी एवं प्रवर्तन स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर देते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार ड्राइविंग की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages