<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

भीषण ठंड में रेडक्रॉस का सेवा अभियान जारी, रंजीत चौराहे पर 80 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ रही है। इसी क्रम में सोमवार को रंजीत चौराहे पर सोसाइटी के सक्रिय सदस्य रणविजय सिंह के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों से आए जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।

रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था की टीम स्वयं शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर पात्र बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को चिह्नित कर उन्हें कंबल उपलब्ध करा रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार को रंजीत चौराहे पर कुल 80 कंबलों का वितरण कर मानवता का संदेश दिया गया।

कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ओझा ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य पीड़ित, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आने वाले दिनों में अन्य वार्डों व क्षेत्रों में सर्वे कर अति-जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जाएगी।

उपसभापति एल.के. पाण्डेय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी अपने लक्ष्यों की ओर निरंतर अग्रसर है और मानवता के प्रति समर्पित रहकर कार्य करती रहेगी। वहीं डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि सोसाइटी पूरी निष्ठा से समाजसेवा कर रही है, समाज के सक्षम लोगों को भी एकजुट होकर मानवहित में आगे आना चाहिए।

समाजसेवी लक्ष्मी अरोड़ा एवं संध्या दीक्षित ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर सेवा कार्य करना गर्व की बात है। सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेडक्रॉस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, आनंद मोहन मिश्रा, सतीश सिंघल, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सत्येंद्र दूबे, मधु श्रीवास्तव, मंजरी श्रीवास्तव, रूमी बाधवा, मधु मिनोत्रा, अजीत, जितेंद्र चौधरी, कमल एवं हर्षित श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages