<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

डीआईजी बस्ती ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक, किया सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत व्यापार मंडल द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। यह कार्यक्रम विजय प्रताप इंटर कॉलेज, महसो बस्ती में आयोजित हुआ, जहां छात्राओं, महिलाओं एवं शिक्षकों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

डीआईजी बस्ती ने उपस्थित महिलाओं एवं स्कूल की छात्राओं से संवाद करते हुए मिशन शक्ति फेज-5.0 के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 शामिल हैं। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-5.0 का पंपलेट भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डीआईजी बस्ती द्वारा स्कूली छात्राओं, महिला अध्यापिकाओं तथा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। साथ ही जरूरतमंद बुजुर्ग महिलाओं को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी हरैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages