<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 13, 2026

सामाजिक समरसता से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव - रमेश


बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंगलवार को हर्रैया कस्बे के एक धर्मशाला में सामाजिक समरसता सह-भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संघ के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि जाति, वर्ग और भौतिक भेदों को समाप्त कर सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि समरसता तभी सार्थक सिद्ध होगी जब समाज से शत-प्रतिशत भेदभाव समाप्त हो जाएगा। जब हम भेदभाव से ऊपर उठकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, तभी एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण संभव होगा। सामाजिक समरसता के बिना सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रांत प्रचारक ने कहा कि भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के घर जाना और साथ में भोजन करना आवश्यक है। सह-भोज को सहज भोज बनाने की आवश्यकता है, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारा और मजबूत हो सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक रामतीरथ चौरसिया ने की। इस अवसर पर जिला प्रचारक राघवेंद्र, जिला कार्यवाह संतोष, सह जिला कार्यवाह प्रमोद, दीपांशु सिंह, शक्तिदीप पाठक, विमलेन्द्र सिंह, अतुल तिवारी, विवेक सिंह, राकेश सिंह (नगर कार्यवाह), विकास कांत पाण्डेय, विशाल कांत पाण्डेय, प्रवीन सिंह, विनय सिंह, राजेश द्विवेदी, संतोष केसरवानी, गिरजेश सिंह, कुंवर आनंद सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, चिन्मय राय, शिवचरन जयसवाल, योगेश सिंह, विपुल, प्रमोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages