<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 5, 2026

सुभासपा की मासिक बैठक सम्पन्न, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन


बस्ती। सोमवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मनोज राजभर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष वृजभूषण मिश्र ने कहा कि विधानसभा और ब्लॉकवार बूथों का गठन शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती के साथ उतरेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामललित चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंचायत चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट जाएं। उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गंभीर है और मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुभासपा अपने बूते चुनाव लड़ेगी।
बैठक का संचालन राजेश राजभर ने किया। मासिक बैठक में मंत्री प्रतिनिधि अमन राजभर, एम.एस.सी. प्रतिनिधि उमेश राजभर, चर्तुभुजी पाण्डेय, मनोज शुक्ल, वीरेन्द्र मिश्र, लक्ष्मी देवी राजभर, प्रभावती देवी, निशा देवी, सत्येन्द्र शुक्ल, अजय, विजय, उमेश यादव, टिम्मल राजभर, अर्जुन राजभर, अनुराग सिंघानिया, राजन राजभर, धर्मराज, राजमन, जीतेन्द्र, महेन्द्र राजभर, दीनानाथ चौधरी, परशुराम चौधरी, अश्वनी राजभर, बाल गोविन्द ओझा, जगराम राजभर, राम सुरेश राजभर, पुष्पा देवी, माया देवी, इशरावती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages