<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 6, 2026

अवैध गांजा के साथ महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग व भ्रमण क्षेत्र के दौरान एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने पिपरा कला पोखरा के पास से अभियुक्ता सुशीला देवी पत्नी हृदयराम, निवासी टेमा रहमद, थाना कोतवाली खलीलाबाद, जनपद संतकबीरनगर को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्ता के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस का कहना है कि अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages