वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जनपद के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय / मॉडल करियर सेंटर, बस्ती द्वारा 09 जनवरी (शुक्रवार) को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला पूर्वाह्न 11:00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, कटरा मूड़घाट रोड, बस्ती में आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में भारत शीट लिमिटेड (जॉइंट वेंचर – सुजुकी मोटर) द्वारा मशीन ऑपरेटर पद के लिए पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस पद हेतु शैक्षिक योग्यता 12वीं पास या आईटीआई पास निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को रूपये 15,000 सीटीसी (08 घंटे) तथा अतिरिक्त कार्य अवधि में इन-हैंड वेतन प्रदान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बस्ती द्वारा बीमा सलाहकार पद के लिए भी साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। इस पद हेतु इंटरमीडिएट से स्नातक पास पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह पद कमीशन आधारित वेतनमान पर आधारित होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ 09 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही इच्छुक जॉबसीकर सेवायोजन पोर्टल रोजगारसंगम.यूपी.गॉव.इन पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा।

No comments:
Post a Comment