<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

लग्जरी शादी का शौक बना अपराध की वजह, अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। लग्जरी शादी और महंगे आभूषणों के शौक ने एक युवक को गैंग लीडर बना दिया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाना बखिरा पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना बलजीत यादव समेत कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, 75,200 रुपये नकद तथा एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार बलजीत यादव की शादी फरवरी माह में प्रस्तावित थी। शादी को भव्य बनाने और होने वाली पत्नी को महंगे आभूषण देने के लालच में उसने अपने साथियों के साथ गैंग बनाया। यह गैंग मोटरसाइकिल से बंद पड़े मकानों की रेकी करता और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बखिरा और बेलहरकला थाना क्षेत्रों में की गई तीनों चोरी की वारदातों को स्वीकार किया है। चोरी किए गए कुछ आभूषण गलवा दिए गए, जबकि हीरे जड़ित आभूषण सुरक्षित रखे गए थे।

गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages