<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

एसपी ने किया पुलिस लाइन परिसर में परिवहन शाखा गैराज का उद्घाटन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। जनपद बस्ती के पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित परिवहन शाखा गैराज का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर गैराज का विधिवत लोकार्पण किया।

नवनिर्मित गैराज को पुलिस विभाग की परिवहन शाखा के वाहनों के रख-रखाव, मरम्मत एवं सुरक्षित पार्किंग के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इसके माध्यम से पुलिस वाहनों की उपलब्धता में सुधार होगा, रखरखाव की गुणवत्ता बढ़ेगी तथा विभागीय कार्यक्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, परिवहन शाखा के अधिकारी, पुलिस लाइन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages