वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 326/2025 धारा 137(2), 64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त हिमांशु पुत्र जनार्दन, निवासी ग्राम बस्थनवा, उम्र लगभग 19 वर्ष, थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती को दिनांक 19 जनवरी 2026 को ग्राम लोलपुर ओवरब्रिज के नीचे समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में आगे की विवेचना प्रचलित है।

No comments:
Post a Comment