<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

मौनी अमावस्या पर भारतीय रेल की बड़ी पहल : 244 विशेष ट्रेनों से 4.5 लाख यात्रियों को सुरक्षित व निर्बाध यात्रा सुविधा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली। मौनी अमावस्या के अवसर पर भारतीय रेल ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रेल यातायात का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। 3 जनवरी 2026 से देशभर में कुल 244 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनके माध्यम से लगभग 4.5 लाख यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई गई।

इन विशेष ट्रेनों में उत्तर रेलवे (NR) की 31, उत्तर मध्य रेलवे (NCR) की 158 तथा पूर्वोत्तर रेलवे (NER) की 55 ट्रेनें शामिल रहीं। उत्सव काल के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेनों की विस्तृत योजना बनाकर उनका प्रभावी संचालन किया गया।

18 जनवरी को प्रयागराज में यात्रियों की संख्या चरम पर रही। इस दिन कुल 40 विशेष ट्रेनें संचालित की गईं, जिनमें उत्तर रेलवे की 11, उत्तर मध्य रेलवे की 22 तथा पूर्वोत्तर रेलवे की 7 ट्रेनें शामिल थीं। इन ट्रेनों के माध्यम से लगभग 1 लाख यात्रियों ने यात्रा की। उल्लेखनीय है कि इस दौरान सभी नियमित ट्रेनें भी अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होती रहीं, जो भारतीय रेल की मजबूत योजना और परिचालन दक्षता को दर्शाता है।

मौनी अमावस्या के दौरान विशेष ट्रेनों का यह सफल संचालन, भीड़भाड़ वाले पर्वों में यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। तकनीकी संसाधनों, बेहतर योजना और विभिन्न रेल जोनों के बीच समन्वय के माध्यम से भारतीय रेल ने बड़े पैमाने पर यात्री आवागमन का कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages