<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, डंपर-ट्रेलर व पोकलेन सीज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जिलाधिकारी गोरखपुर के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। इस क्रम में थाना रामगढ़ ताल क्षेत्र में एक डंपर को सीज किया गया। वहीं थाना चौरी चौरा क्षेत्र में एक ट्रेलर को सीज करने की कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त थाना बेलीपार क्षेत्र में दो डंपर एवं एक पोकलेन मशीन को सीज किया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो डंपर एवं एक ट्रेलर का ऑनलाइन चालान कर जुर्माना जमा कराया गया।

खनन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages