<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 19, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस्ती में ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण, कई खामियां चिन्हित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 19 जनवरी 2026 को परिवहन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग, बस्ती द्वारा जनपद के विभिन्न ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मूड़घाट चौराहे का निरीक्षण किया गया, जहां सड़क मरम्मत कार्य की आवश्यकता, रम्बल स्ट्रिप का अभाव, राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिपेटेट बार की कमी, स्टॉप संकेत दूर होना तथा लेन मार्किंग न होने जैसी कमियां पाई गईं।

इसके उपरांत बड़ेबन ब्लैक स्पॉट पर सड़क जंक्शन की सतह खराब पाई गई। साथ ही दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड, लेन मार्किंग एवं संकेतक चिन्ह नहीं लगे थे। एनएच-28 पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप एवं रिपेटेट बार का अभाव, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होना तथा हाई मास्क लाइट खराब होना भी सामने आया।

हर्दिया चौराहे के ब्लैक स्पॉट पर जंक्शन सुधार, ट्रांसफार्मर हटाने, वाल्टरगंज–खोराखार मार्ग पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप लगाने, अतिक्रमण हटाने, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाने, टूटी हुई स्पीड लिमिट पट्टिका बदलने तथा सड़क किनारे स्थित विद्युत खंभों को हटाने की आवश्यकता बताई गई।

इसके अतिरिक्त पॉलिटेक्निक चौराहा, पटेल चौक एवं बरगदवा स्थित ब्लैक स्पॉट का भी निरीक्षण किया गया, जहां उपरोक्त सुधार कार्यों की आवश्यकता पाई गई।

निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेश कुमार मौर्य, सहायक अभियंता सीडी-1 लोक निर्माण विभाग उमेश चन्द्र विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages