लखनऊ। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (माय भारत) केंद्र लखनऊ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण, युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय केंद्र भारतीय खेल प्राधिकरण में पदयात्रा एवं संडे ऑन साइकिल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ‘माय भारत माय वोट’ के नारे के साथ युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ले. कर्नल गौरव सिंह, क्षेत्रीय निदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनिल कुमार सिंह (क्षेत्रीय निदेशक माय भारत), समर दीप सक्सेना (क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस), संजीव सिंह (जिला युवा अधिकारी), सौरभ गुप्ता (एसीसी सीमेंट), तथा एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट रवि शेखर झा व धर्मवीर यादव शामिल रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से मतदान के अधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न ब्लॉकों से आए 100 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मतदाता शपथ से हुई, जिसके बाद साइकिल रैली एवं पदयात्रा निकाली गई। आयोजन में एसएसबी के जवानों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment