<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 15, 2026

मकर संक्रान्ति पर ढोढरी में रमाकान्त पाण्डेय का सामाजिक संदेश, जरूरतमंदों को मिली मदद


बस्ती। मकर संक्रान्ति के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय ने अपने पैतृक गांव गौर क्षेत्र के ढोढरी गांव में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया। इस दौरान जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र के हित में उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
मकर संक्रान्ति के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदर्श शुक्ला, मनोज सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान विजय चौधरी, बिंदू यादव, चंद्र प्रकाश तिवारी, नरेन्द्र कुमार मिश्र, संत कुमार, राज गौड़ चौधरी, बब्लू चौधरी, सर्वेश्वर पाण्डेय, शशिकान्त पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र कुमार, उमेश कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार तिवारी, विनोद, राजकुमार, राहुल पाल और अवधेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय लोगों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों की मदद करना बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages