<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 15, 2026

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा


बस्ती। मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को विश्व हिन्दू महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सुलक्ष्मी टावर स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना भैया की संस्तुति पर डॉ. आर्यन भदौरिया को चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं विवेक श्रीवास्तव को सनातन रक्षा वाहिनी का जिलाध्यक्ष, शिवम पाठक को सनातन रक्षा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष तथा सौरभ सिंह को गौर ब्लॉक के कछिया न्याय पंचायत अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी समर्पण भाव से कार्य करें और समाजहित में निरंतर प्रयासरत रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages