बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का 70वां जन्मदिन गुरुवार को बस्ती क्लब प्रेक्षागृह परिसर में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम के संयोजन में किया गया, जहां मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।
मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व डा. बलिराम ने कहा कि सुश्री मायावती ने दलित, वंचित और शोषित समाज को अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव 2027 में बसपा पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। साथ ही बसपा सरकार द्वारा कराए गए जनकल्याणकारी कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए अभी से बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने की जरूरत है।
इस अवसर पर संजय धूसिया, धर्मदेव प्रियदर्शी, सीताराम शास्त्री, लवकुश पटेल, के.के. गौतम, राजेन्द्र गौतम, सुरेश चौहान, रामसूरत चौधरी, सैय्यद दानिश सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सुश्री मायावती का जन्मदिन गरीबों, मजलूमों और सताए गए लोगों के लिए संकल्प का दिन है। जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने विश्वास जताया कि बसपा सर्व समाज के सहयोग से आगामी चुनावों में विजय हासिल करेगी।
कार्यक्रम के दौरान डा. सचिन श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, अजय कुमार राजभर, सोनू निषाद, अभय प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment