बस्ती। गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जिला कारागार में असहाय एवं अत्यंत जरूरतमंद कैदियों को कंबल वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक सरदार जगबीर सिंह एवं सचिव अमृतपाल सिंह सनम ने वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार एसपी मिश्रा तथा जेलर राजीव मिश्रा को कंबल सौंपते हुए आग्रह किया कि इन्हें जेल में बंद जरूरतमंद कैदियों में वितरित कराया जाए, जिससे कड़ाके की ठंड में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम में सरदार हरभजन सिंह, हरदीप सिंह दीपू, तरुण मिनोत्रा, सरदार राजेन्द्र सिंह काका (पूर्व जेल विजिटर), कुलवंत सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, गंगाराम गौतम, जसपाल सिंह, जोगिंदर सिंह, डिप्टी सिंह, सर्वजीत सिंह, मनमीत सिंह, सतेन्द्र सिंह राजा, रवि सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment