बस्ती। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को स्नान, दान-पुण्य और भुवन भाष्कर सूर्यदेव की आराधना के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया। प्रकृति और संस्कृति के समन्वय के इस पर्व पर जीएस मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में जीएस हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंकित चतुर्वेदी (फिजिशियन) ने स्वयं खिचड़ी प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्यदेव सभी के जीवन में यश, वैभव और आरोग्य का संचार करें।
इस अवसर पर ऋषभ त्रिपाठी, मनीष चौबे, लकी सिंह, अभय शुक्ला, पंकज चौधरी सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment