<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 15, 2026

गायत्री शक्तिपीठ में मकर संक्रांति पर्व पर सामूहिक सहभोज का आयोजन


बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया की मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी सहभोज (भंडारा) का कार्यक्रम रखा गया था। शहर एवं देहात के गायत्री परिवार परिजन, राजनेता, अधिवक्ता,व्यापारी एवं सामान्य जन सैकड़ो की संख्या में सहभोज में भाग लिए। श्री त्रिपाठी ने बताया की मकर संक्रांति पर्व सनातन धर्म का ऋषि चिंतन, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं सामाजिक संदेश अपनी क्षूत्र संक्रीणता को त्याग कर परमार्थ लोकमंगल की दिशा में मन का दृष्टिकोण परिवर्तन ही सूर्य का उत्तरायण होने का संकेत है।
समाज के सभी वर्गों के परिजनों का भाव भरा सहयोग मिला,सदा से ही मिलता रहा है। शक्तिपीठ के सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से जगदंबिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, उपेंद्र उपाध्याय, महेश्वरानंद, विशाल, विवेक, शिवम,राजकुमार,यशपाल, आयुष, अमित, रमेश, श्रवण, रामराज, संतोष, अमन,प्रदीप (भंडारी) सहित समस्त कार्यकर्ताओ का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages