वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। होमगार्ड्स स्वयंसेवक के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूर्णतया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा रही है। इस प्रक्रिया में होमगार्ड्स विभाग का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सम्मिलित नहीं है।
यह जानकारी देते हुए जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स अन्तिम कुमार सिंह ने बताया कि आवेदनकर्ता किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं और न ही भर्ती के नाम पर किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा किसी अन्य व्यक्ति को धनराशि दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी/कर्मचारी भर्ती दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल उनके मोबाइल नंबर 9076955088 पर दें अथवा नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
जिला कमाण्डेन्ट ने आम जनमानस से अपील की कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है तथा किसी भी प्रकार की सिफारिश या लेन-देन का इसमें कोई स्थान नहीं है।
No comments:
Post a Comment