वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। आर.सी.सी. कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी, गनेशपुर बस्ती परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश देना रहा।
पौधरोपण कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज के माननीय चेयरमैन इंजीनियर शैलेश चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक पौधा लगाना भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन देने के समान है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे पौधरोपण के साथ-साथ उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।
कॉलेज के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) के.के. गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक एवं पर्यावरणीय उत्तरदायित्व निभाना भी उनका कर्तव्य है। पौधरोपण जैसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण जीशान सर, सुहेल सर, अजय सर, सुधांशु सर, जूही मैम, वसीम सर, अंशुमान सर, अभूदय पाण्डेय सर, अभय सर, शशांक सर, इन्द्रेश सर, अंकित सर एवं पंकज सर ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी वर्ष में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रकार के औषधीय एवं फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्टाफ सदस्य महेश पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, जयबिंद, रंजू, रवि एवं प्रेमदास की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली।

No comments:
Post a Comment