<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 21, 2026

पीलीभीत में गिरजाघर के अवैध निर्माण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार


पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बिना प्रशासनिक अनुमति के गिरजाघर का अवैध निर्माण करने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नताशा गोयल ने बताया कि पुलिस अवैध धार्मिक निर्माणों और बिना अनुमति के किए जा रहे कार्यों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला 17 जनवरी को तिरकुनिया नासिर गांव के रहने वाले सरजीत सिंह की शिकायत के बाद सामने आया।
सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया था कि मुन्ना मसीह, जमुना प्रसाद और अर्जुन सिंह राणा नाम के व्यक्ति नवाडिया जिठानिया गांव में गिरजाघर का अवैध निर्माण कर रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि अमरिया थाने में शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी। उन्होंने बताया कि इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया और आरोपियों को काम जारी न रखने की चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए गए।
गोयल ने बताया कि बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपियों ने गुपचुप तरीके से निर्माण कथित तौर पर फिर से शुरू कर दिया औरज ब उनसे अनुमति के दस्तावेज दिखाने को कहा गया, तो वे कोई वैध अनुमति पेश नहीं कर पाए।
पुलिस ने आधिकारिक चेतावनियों के उल्लंघन और सार्वजनिक व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका का हवाला देते हुए मंगलवार को मुन्ना, जमुना और उत्तराखंड के रहने वाले अर्जुन सिंह राणा को निर्माण स्थल से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages