<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, January 8, 2026

बस्ती विकास समिति ने वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र प्रताप वर्मा के आकस्मिक निधन पर दी श्रद्धांजलि

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। बस्ती विकास समिति के नगर अध्यक्ष पवन वर्मा के बड़े पापा एवं वरिष्ठ अध्यापक वीरेंद्र प्रताप वर्मा के आकस्मिक निधन पर समिति द्वारा गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि वीरेंद्र प्रताप वर्मा जी एक आदर्श शिक्षक थे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। उनका सरल स्वभाव, अनुशासन और शिक्षण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

समिति के उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि उनका निधन न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में रोहन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र मिश्रा, पार्थ श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, विनय राजपूत, अमर चौधरी, विनीत श्रीवास्तव, प्रिंस श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, मनोज भारद्वाज, ऋषि मिश्रा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages