बस्ती। गुरुवार को गायत्री शक्तिपीठ एवं “सहयोग से उम्मीद” संस्था के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन गायत्री शक्तिपीठ के वरिष्ठ परिव्राजक/ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी तथा उम्मीद संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर सरद जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है, जिससे जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सर्वोपरि है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान कुल 122 लोगों की निःशुल्क जांच की गई, जिसमें एचबीएसएजी, एचसीवी, एचआईवी एवं सिफलिस जैसी गंभीर बीमारियों की जांच शामिल रही। जांच के साथ-साथ लोगों को आवश्यक परामर्श भी दिया गया।
शिविर के सफल आयोजन में उम्मीद संस्था से काउंसलर विश्वदेव वर्मा, आदित्य मिश्रा, शिवांगी शुक्ला, धर्मेश तिवारी, रेशमा तथा गायत्री शक्तिपीठ से जगदम्बिका पांडेय, सर्वेश श्रीवास्तव, विशाल, महेश्वरानंद, रितेश, मोनू, शिवम्, संतोष, यशपाल, आयुष, श्रवण कुमार, रामराज सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments:
Post a Comment