वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में विकास कार्यों की मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त आयोग, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वां वित्त, ओडीओपी, फार्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न संचालित विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर मंडलायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं में तेजी लाकर मंडल की रैंकिंग को निचले स्तर से उच्च स्तर पर लाने का कार्य प्राथमिकता पर करें। जल जीवन मिशन की समीक्षा में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी संचालित योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराया जाए। वहीं छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को ससमय कार्य पूर्ण कराने तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विवाह योजना के क्रियान्वयन पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सुरक्षा के दृष्टिगत अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों से बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सुधार व सुझाव प्राप्त कर अभी से आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ करें।
आईजीआरएस मामलों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि निस्तारण में बिना राग-द्वेष के सुस्पष्ट आख्या लगाई जाए तथा अभिकथन के सापेक्ष पुष्ट साक्ष्य अवश्य संलग्न किए जाएं, जिससे शिकायतकर्ता असंतुष्ट न हों। आईजीआरएस संबंधी कार्यवाही का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रामानन्द, सीएमओ डॉ. राजीव निगम, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, एलडीएम आर.एन. मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment