<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

मकर संक्रांति पर आरएसएस का सामाजिक समरसता सहभोज, सनातन संस्कृति की एकता पर जोर


बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक के गौरा पाण्डेय गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मकर संक्रांति उत्सव के अवसर पर बुधवार को सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश रहे, जबकि अध्यक्षता श्रीराम वल्लभा कुंज जानकी घाट, अयोध्या के राजकुमार दास ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत का इतिहास साक्षी है कि सनातन संस्कृति को समाप्त करने के अनेक प्रयास हुए, लेकिन उत्सव और परंपराएं भारत की आत्मा हैं। जब उत्सव उत्साह और एकता के साथ मनाए जाते हैं तो वह समाज और राष्ट्र को कभी नष्ट नहीं होने देते। उन्होंने कहा कि भारत के पर्व और उत्सव बिखरे हुए लोगों को एकजुट करने का कार्य करते हैं। जहां भाव है, वहीं भारत है और भारत व सनातन एक-दूसरे से अलग नहीं हैं।
उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक समरसता केवल प्रदर्शन का विषय नहीं, बल्कि आचरण का विषय है। भारत के स्वभाव, संस्कृति और व्यवहार में ही समरसता निहित है। यदि समाज में समानता स्थापित करने का संकल्प लिया जाए तो न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व का कल्याण संभव है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार दास ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हिंदू समाज को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। सनातन परंपरा ही समाज को संगठित कर एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में आरएसएस के जिला प्रचारक राघवेन्द्र सहित सर्वेश, बृजराज शुक्ल, अनन्त पाण्डेय, जगदम्बा, विकास कान्त पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, दीपांशु सिंह, प्रदीप, अरविंद, शक्ति, विनोद शुक्ल, जनार्दन शुक्ल, अरविन्द पाण्डेय, बद्री विशाल पाण्डेय, हरिद्वार मिश्र, देवेन्द्र सिंह, विशाल मिश्र, सतीश, रमेश पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, प्रेरक मिश्र, अनूप त्रिपाठी, अरविंद सिंह, सुमित, बृजेश पासवान, दिनेश पांडेय, विजय बहादुर पाण्डेय, रवीन्द्र पाण्डेय, दिनेश सिंह, राम प्रगट पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, विनय मिश्र, सतीश पाण्डेय, अनिल मिश्रा, कृष्णचंद पाण्डेय, शुभ सागर पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages