<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

23 जनवरी को होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक सम्पन्न


बस्ती। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को आयोजित होने वाली ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कृतिका ज्योत्सना के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा/उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव तथा उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक की देखरेख में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सेक्टर वार्डेन नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड डॉ. कुलदीप सिंह एवं आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने किया।
बैठक में समस्त संबंधित विभागों के समन्वय से मॉक ड्रिल की कार्ययोजना तैयार करने एवं निर्धारित समय पर ड्रिल प्रारम्भ कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन बजाया जाएगा, जिसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैकआउट किया जाएगा तथा नागरिकों को शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा।
मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक एवं एनसीसी वालंटियर्स द्वारा आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक उपचार देने, गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें नागरिक सुरक्षा कोर, पावर कारपोरेशन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व विभाग, आपदा मित्र सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं आपदा मित्रों की उपस्थिति रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages