<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बस्ती में विशेष अभियान, 100 वाहनों का चालान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के निर्देशों के क्रम में 14 जनवरी 2026 को जनपद बस्ती में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से विशेष प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान मड़वा नगर टोल प्लाजा, पटेल चौराहा, बड़ेबन एवं पॉलिटेक्निक चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर संचालित किया गया।

अभियान के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्री/मालकर अधिकारी तथा यातायात प्रभारी बस्ती की टीम ने सड़क की सर्विस लेन में अवैध रूप से खड़े पाए गए 22 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की। इसके साथ ही वाहन चालकों एवं आम जनमानस को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग तथा वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाने के संबंध में जागरूक किया गया।

यात्री/मालकर अधिकारी द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई में वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग न करने तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए कुल 78 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए नियमों का कड़ाई से अनुपालन आवश्यक है।

इस विशेष अभियान में सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, यात्री/मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक अवधेश तिवारी सहित प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और आम जनता सुरक्षित यात्रा कर सके।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages