बस्ती। सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी तहसील क्षेत्र के घोसियारी निवासी शिवकुमार पुत्र गौरी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर बस्ती जनपद के भानपुर तहसील क्षेत्र के उकड़ा गांव स्थित अपनी बैनामाशुदा भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।
पत्र में शिवकुमार ने बताया है कि उन्होंने रामतौल पुत्र रामदेव से गाटा संख्या 423क, रकबा 0.033 हेक्टेयर में से 11 एयर भूमि का बैनामा कराया है। आरोप है कि उक्त भूमि पर सीमा सिंह के पति सुजीत कुमार सिंह पुत्र इनल सिंह द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवकुमार के अनुसार उनके बैनामे की भूमि के उत्तर में सीमा सिंह पत्नी सुजीत कुमार सिंह तथा दक्षिण में सूरसती देवी का मकान स्थित है। दोनों अपने-अपने पूरे भूखंड पर मकान बनाकर काबिज हैं, जबकि उनकी बैनामाशुदा भूमि पर अभी कोई निर्माण नहीं हुआ है। इसके बावजूद सुजीत कुमार सिंह द्वारा लगातार अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
पीड़ित ने यह भी बताया कि वह अपनी भूमि की नाप-जोख कराना चाहता था, लेकिन उप जिलाधिकारी द्वारा नाप-जोख कराने से मना कर दिया गया। ऐसे में उसने जिलाधिकारी से मांग की है कि उसके तथा सीमा सिंह व सूरसती देवी के बैनामे के अनुसार राजस्व निरीक्षक व लेखपाल से कब्जे की रिपोर्ट मंगाकर मौके की स्थिति स्पष्ट कराई जाए और उसकी भूमि पर अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए।

No comments:
Post a Comment