<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

मकर संक्रान्ति पर विकास भवन में खिचड़ी सहभोज, अधिकारियों- कर्मचारियों ने लिया भाग


बस्ती। मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास भवन कर्मचारी संघ की ओर से विकास भवन परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद किया। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व कड़ाके की ठंड के बीच उल्लास और नई ऊर्जा का संचार करता है।
मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रसाद भारती ने मकर संक्रान्ति के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, उपायुक्त श्रम संजय शर्मा, पीडी डीआरडीए राजेश कुमार, डीपीआरओ घनश्याम सागर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम अधार पाल ने अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व ठंड के बाद नव उल्लास और बसन्त की आहट लेकर आता है।
खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख आसमान सिंह, सन्तोष पाल, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, मंत्री तौलू प्रसाद, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्र, मंत्री आशीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक संघ के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages