<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय पुलिस जूडो में लगातार दो स्वर्ण जीतकर बढ़ाया बस्ती का गौरव


बस्ती। पुलिस लाइन बस्ती में तैनात महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर बस्ती पुलिस का नाम रोशन किया है। उन्होंने अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिताओं में लगातार दो स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
महिला आरक्षी शीतल चतुर्वेदी ने असम में आयोजित नौवीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में 45 किलोग्राम भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अक्टूबर 2025 तक आयोजित 10वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26 में उन्होंने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को पराजित कर एक बार फिर 45 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
2019 बैच की महिला पुलिस कर्मी शीतल चतुर्वेदी मूल रूप से लखीमपुर खीरी जनपद की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
महिला आरक्षी की इस उपलब्धि पर गोरखपुर जोन के प्रभारी उपनिरीक्षक कोलाहल यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages