<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

महर्षि विद्या मंदिर मड़वानगर में श्रद्धा से मनाया गया महर्षि महेश योगी का जन्मोत्सव


बस्ती। महर्षि विद्या मंदिर, मड़वानगर बस्ती में पूज्य महर्षि महेश योगी जी का जन्मोत्सव ज्ञान युग दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार, दीप प्रज्वलन एवं भावातीत ध्यान के साथ हुआ। इस दौरान शिक्षकों को महर्षि महेश योगी जी के जीवन, उनके विचारों तथा विश्व को दिए गए भावातीत ध्यान और ज्ञान के संदेशों से अवगत कराया गया।
वक्ताओं ने बताया कि महर्षि जी द्वारा प्रतिपादित ज्ञान युग का उद्देश्य मानव जीवन में शांति, सद्भाव एवं चेतना का विकास करना है। उनकी शिक्षाएं तनाव मुक्त जीवन, आंतरिक शांति और समग्र व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करती हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महर्षि जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि महर्षि महेश योगी के विचारों को आज संपूर्ण विश्व में आत्मसात किया गया है और करोड़ों लोग उनकी जीवनशैली व ध्यान पद्धति का अनुसरण कर रहे हैं।
कार्यक्रम का समापन भावातीत ध्यान एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पंकज श्रीवास्तव, दीनानाथ सिंह, अमित कुमार, उधम सिंह, विजय सिंह साहनी, पवन कुमार, मधु पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी, सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तव, प्रियांका, स्वाती, अमित पाण्डेय, राम सागर, अशोक श्रीवास्तव, रेवती रमण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages