<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 12, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला एवं बाल अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना बखिरा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

थाना बखिरा पुलिस द्वारा 12 जनवरी 2026 को थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 470/2025 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 5/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित बाल अपचारी को नंदौर चौराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

विदित हो कि वादी द्वारा 03 दिसम्बर 2025 को थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता एवं महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना बखिरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages