<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 3, 2026

भोपाल के संजय नगर में बिजली पोल के ऊपर डीपी में लगी आग


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के संजय नगर इलाके में शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बिजली पोल पर लगी डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पाइंट) आग की लपटों से धधक उठी। चिंगारी के बाद पोल पर ही आग की लपटें उठने लगी। इससे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया।
जानकारी अनुसार घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे की है। शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर में स्थित डीपी में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान तक उठती दिखाई दीं। वहीं घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया। जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत दमकल को बुलाया गया, लेकिन रास्ता छोटा होने की वजह से वह नहीं आ सकी। इसके बाद लोगों ने ही आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages