<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

जिला महिला अस्पताल में राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक आयोजन, कन्या जन्मोत्सव व जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। जिला महिला अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय बालिका दिवस साप्ताहिक आयोजन के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव, जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान नवजात बच्चियों की माताओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैप एवं बेबी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई तथा हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ), जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला महिला चिकित्सालय के अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य, समान अधिकार और लैंगिक समानता पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर उपस्थित जिला चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बालिकाएं समाज की आधारशिला हैं और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। उन्होंने बाल विवाह की रोकथाम, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र बालिकाओं तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ, लाभार्थियों एवं आमजन से बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास करने की अपील की गई। अंत में केक काटकर बेटियों के जन्म की खुशी भी मनाई गई। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं जिला अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages