<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, January 17, 2026

कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिला मुख्य संगठक सुनील पाण्डेय का हुआ भव्य स्वागत


बस्ती। कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त जिला मुख्य संगठक सुनील पाण्डेय का गुरुवार को फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवादल को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने सुनील पाण्डेय को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का संचालन मो. रफीक खां ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा कि देश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। विचारधारा की राजनीति कमजोर हुई है और ऐसे समय में कांग्रेस सेवा दल की भूमिका और भी अधिक प्रासंगिक हो गई है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस कमजोर पड़ी है, सेवादल ने उसे मजबूती देने का कार्य किया है।
पूर्व विधायक रामजियावन ने सेवादल को कांग्रेस पार्टी की रीढ़ बताते हुए उम्मीद जताई कि सुनील पाण्डेय के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय एवं अनिरूद्ध त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति निष्ठा बनी हुई है, यही कांग्रेस को अन्य दलों से अलग पहचान देती है।
जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पार्टी के सभी विभाग सेवादल को पूरा सहयोग देंगे और सेवादल के माध्यम से कांग्रेस आमजन में अपनी पैठ और मजबूत करेगी। किसान कांग्रेस के रामभवन शुक्ल ने कहा कि सेवादल और किसान कांग्रेस मिलकर आगामी चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे।
सम्मान से अभिभूत जिला मुख्य संगठक सुनील पाण्डेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। कार्यकारिणी का शीघ्र विस्तार कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में गुड्डू सोनकर, मो. सिद्धीक, शिवनरायन पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, नर्वदेश्वर शुक्ल, संजीव त्रिपाठी, बृजेश पाण्डेय, डॉ. मारूफ अली, रामबचन भारती, निशान्त श्रीवास्तव, विनय तिवारी, अनिल कुमार भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages