बस्ती। बस्ती सदर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम उसका के निवासी अखिलेश, सुजीत और राजेश पुत्रगण श्याम किशोर सहित अन्य ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सदर को पत्र देकर हरिजन आबादी में कराए जा रहे अतिक्रमण को रोके जाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उसका में स्थित गाटा संख्या 147 व 301 हरिजन आबादी के लिए सुरक्षित है, लेकिन गांव के कुछ दबंग लोग ग्राम प्रधान योगेन्द्र के संरक्षण में उक्त जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर ग्राम प्रधान के पिता मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि ग्राम प्रधान भी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। इसकी सूचना वाल्टरगंज थाने को दी गई थी, जहां से पुलिस ने अवैध कब्जा न करने की हिदायत दी, बावजूद इसके दबंग लोग नहीं माने।
ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमण के चलते हरिजन आबादी का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है। गांव के अजय कुमार, राजेन्द्र प्रसाद पुत्र साहेबदीन, गुरुचरन पुत्र रामसमुझ सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग की है कि उक्त जमीन को हरिजन आबादी के पात्र व्यक्तियों को आवंटित कर समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।

No comments:
Post a Comment