<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, January 5, 2026

जमीनी विवाद में मारपीट, महिला से सोने का झाला छीना, पीड़ित ने मांगी सुरक्षा


बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरकहिया निवासी अजय पुत्र सहनू ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सोने का झाला छीनने के आरोप में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पीड़ित ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
तहरीर में अजय ने बताया कि मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर 4 जनवरी की शाम डडई पुत्र मेहीलाल, उसकी पत्नी गीता, ममता तथा पिंकी व रिकी पुत्रियां और राजेंद्र पुत्र संतराम निवासी तुरकहिया ने उसके घर में घुसकर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस हमले में उसके परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं।
आरोप है कि हमले के दौरान गीता, पिंकी और रिकी ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया, जबकि ममता ने उसके कान से सोने का झाला जबरन छीन लिया। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस चौकी पहुंचने के बावजूद दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित का कहना है कि जब वह पत्नी और बच्चों के साथ गांधी नगर पुलिस चौकी जाने लगा तो आरोपियों ने रास्ते में रोककर धमकी दी। अजय ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages