<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, January 14, 2026

गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई क्षेत्र बंद रहेगा


नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर 26 और 29 जनवरी को दिल्ली हवाई अड्डे पर हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध लागू रहेंगे। यहां एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि 26 जनवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक और अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक हवाई अड्डे पर गैर-निर्धारित उड़ानों को उड़ान भरने या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अधिकारी ने बताया कि 29 जनवरी को ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह के दिन अपराह्न तीन बजे से शाम सात बजे तक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीआईए) देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है जहां रोजाना करीब 1300 उड़ानों का परिचालन होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages