<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 16, 2026

बस्ती के मिश्रौलिया में युवाओं के लिए निःशुल्क पुस्तकालय का भव्य शुभारंभ

- दुर्लभ और प्राचीन पुस्तकों का विशाल संग्रह, शिक्षा और संस्कार के नए अवसर

बस्ती। युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मिश्रौलिया में विश्व युवक केंद्र और युवा विकास समिति के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क पुस्तकालय का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री महेश शुक्ल रहे, जबकि उदय शंकर सिंह ने अध्यक्षता और विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित किया।
पुस्तकालय में प्रवेश परीक्षाओं, धर्म–अध्यात्म, साहित्य, सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों की दुर्लभ एवं प्राचीन पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध कराया गया है। महेश शुक्ल ने कहा कि “पुस्तकालय सिर्फ पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि सोच, आत्ममंथन और संस्कारों का घर है।”
कर्नल केसी मिश्र और आनंद कुमार ने युवाओं से पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने और पढ़ने की आदत विकसित करने की अपील की। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में यहां प्रतियोगी परीक्षाओं के मार्गदर्शन सत्र, पठन–पाठन कार्यक्रम और पुस्तक चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
यह पहल बस्ती के शैक्षिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक नया अध्याय साबित होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages