<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 16, 2026

सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने का विवाद, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के भैसहियां गांव में सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गांव निवासी शुभान अली नाजिर अली ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव की ही खुशबुन्निशां पत्नी सुबराती और उनकी पुत्री रनिया ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर आरसीसी पिलर लगाकर कब्जा किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया कि मामले में शेखावत बनाम खुशबुन्निशां का वाद उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के न्यायालय में विचाराधीन है। 15 नवम्बर 2025 को मौके पर यथास्थिति बनाये रखने के लिए एसडीएम सदर ने स्थगन आदेश भी जारी किया था।
शुभान अली का कहना है कि बावजूद इसके आरोपी महिला न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करना चाहती है, जिससे गांव के सैकड़ों लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी महिला धमकियां देती है और पैसों के प्रभाव का उपयोग कर अपनी मनमानी कर रही है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले में कोतवाली पुलिस और ग्राम प्रधान की भूमिका संदेहास्पद प्रतीत होती है, जबकि उक्त सड़क ग्राम पंचायत के बजट से बनाई गई है। शुभान अली ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि न्यायालय का फैसला आने तक यथास्थिति बनाए रखी जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages