वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जनपद के मड़वानगर टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), अयोध्या ने की।
इस अवसर पर टोल प्लाजा प्रबंधक के सहयोग से वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर उन्हें हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
इसी क्रम में सड़क सुरक्षा माह के तहत कर्मा देवा शिक्षण संस्थान के प्रेक्षागृह में भी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राज कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र), अयोध्या, फरीदउद्दीन, संभागीय परिवहन अधिकारी, सुरेश मौर्य, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), एआरटीओ (प्रशासन) श्रीमती माला बाजपेई, प्रदीप श्रीवास्तव, यात्रीकर अधिकारी, श्रीमती सीमा गौतम, संभागीय निरीक्षक सहित टोल प्लाजा एवं परिवहन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment