<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 16, 2026

गाजियाबाद में कांग्रेस की चौपाल, सतीश शर्मा का सरकार पर तीखा हमला

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गाजियाबाद। 15 जनवरी 2026 को गाजियाबाद कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष माननीय सतीश शर्मा ने देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए गंगा मैया से देश में खुशहाली, समृद्धि और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना की। इसके उपरांत मनरेगा बचाओ संघर्ष अभियान के तहत डासना देहात के कल्लूगढ़ में आयोजित मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की जो मुहिम चला रही है, उसे कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी।

जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने स्पष्ट किया कि मनरेगा कोई आर्थिक योजना नहीं, बल्कि रोजगार का अधिकार देने वाला कानून है। इस कानून को बदलना या खत्म करना आसान नहीं, बल्कि असंभव है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष शिवदत्त अधाना, जिला सचिव इरफान अली, मंडल अध्यक्ष सरफराज, इमरान मेवाती, असगर तेली, आबिद अली, हकीकत अली सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद दूसरा कार्यक्रम ब्लॉक राजापुर के ग्राम जलालाबाद में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल के रूप में संपन्न हुआ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजापुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा ने पंचायत को संबोधित करते हुए सरकार पर मनरेगा का नाम बदलने और अधिकार आधारित कानून को समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे मजदूरों के हितों पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है।

उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से विरोधी दलों के समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का भी आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से लोगों से संवाद स्थापित कर मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा मनरेगा मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवदत्त अधाना, कार्यक्रम संयोजक बृजकांत शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला सचिव इरफान अहमद, मंडल अध्यक्ष आबिद अली, गंगाधर शर्मा, आशुतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी द्वारा प्रेषित की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages