वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ियों के निरंतर शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अहमदाबाद एवं नई दिल्ली में 22 से 29 जनवरी, 2026 तक आयोजित होने वाली रणजी ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय रेलवे सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के लिए पूर्वोत्तर रेलवे से उपेन्द्र यादव तथा साहेब युवराज का चयन किया गया है।
रणजी ट्रॉफी में चयनित पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ी उपेन्द्र यादव इससे पूर्व भारतीय ‘ए’ टीम एवं आईपीएल में भी प्रतिभाग कर चुके हैं। पूर्वोत्तर रेलवे की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कड़े अभ्यास एवं उन्नत प्रशिक्षण के फलस्वरूप लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर चयन के रूप में सामने आया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के उदीयमान क्रिकेट खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में चयन पर महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/पी.एम. एवं उपाध्यक्ष/नरसा विजय कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एवं महासचिव/नरसा पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह, क्रिकेट कोच रंजीत यादव सहित नरसा के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
No comments:
Post a Comment