<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 16, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक ने गोरखपुर–आनन्दनगर–गोण्डा रेलखण्ड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने 16 जनवरी, 2026 को गोरखपुर–आनन्दनगर–बढ़नी–गोण्डा रेलखण्ड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर नीलमणि, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर आर.एल. यादव, मुख्य विद्युत वितरण इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य इंजीनियर/आरएसपी राजीव कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह सहित लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल व मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण की शुरुआत नकहा जंगल स्टेशन से हुई, जहां महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाओं, पैनल रूम, रिले रूम एवं सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। इसके बाद समपार संख्या-05 स्पेशल पर निर्माणाधीन सड़क उपरिगामी पुल तथा समपार संख्या 27 सी/2ई का संरक्षा निरीक्षण कर गेटमैन व ट्रैक मेंटेनरों के संरक्षा ज्ञान का आकलन किया।

आनन्दनगर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास व आधुनिकीकरण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिद्धार्थनगर व बढ़नी स्टेशनों पर स्टेशन भवनों के सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा मालभाड़ा परिवहन की प्रगति की समीक्षा की गई।

तुलसीपुर स्टेशन पर पैनल रूम, रिले रूम, पॉइंट एवं क्रॉसिंग का निरीक्षण किया गया तथा तुलसीपुर–बलरामपुर के मध्य मेजर ब्रिज संख्या 151 की संरक्षा जांच की गई। इसके पश्चात गोण्डा स्थित कर्मचारी मनोरंजन केंद्र में हुए पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण कर इसे कर्मचारी कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने ट्रैक, ओवरहेड ट्रैक्शन, सिगनल, पुलों व कर्व का संरक्षा निरीक्षण करते हुए समयपालन, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages