<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, January 20, 2026

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

बस्ती। जनपद में भूमि विकास बैंक (सहकारी समिति) के अध्यक्ष पद का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत हर्रैया शाखा में दोपहर 12 बजे तथा बस्ती सदर शाखा में अपराह्न 1:30 बजे ब्लॉक कार्यालय परिसर में नामांकन कार्य पूरा कराया गया।

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी बस्ती शाखा से ओम प्रकाश त्रिपाठी एवं हर्रैया शाखा से श्याम बहादुर सिंह ने पीठासीन अधिकारी के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण दोनों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। ब्लॉक कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को फूल-मालाएं पहनाकर खुशी जताई।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूमि विकास बैंक किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों अध्यक्ष पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ किसानों के हित में कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव सहित भानु प्रकाश मिश्र, आनंद सिंह कलहंस, अभिषेक कुमार, अमृत वर्मा, वीरेन्द्र गौतम, प्रबल मालानी, शिव चरण जायसवाल, सुखराम गौड़, शिव बहादुर मौर्या, नितेश सिंह, सुनील पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages